फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दहेज न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट, हाथ तोड़ा

दहेज न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट, हाथ तोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट, हाथ तोड़ा
दहेज न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट, तोड़ा हाथ
विज्ञापन


हापुड़। दहेज की मांग पूरी न होने पर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमैड़ा निवासी ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान पीड़िता के हाथ की हड्डी टूट गई। अब मायके में रह रही पीड़िता को ससुराल वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

एसपी से की गयी शिकायत में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमैड़ा निवासी गुलसाना ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दहेज की मांग करते हुए पति व ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद महिला गर्भवती हो गई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि सात जून 2019 को ससुरालियों ने दहेज की मांग कर महिला के साथ लाठी डंडो से मारपीट कर दी। जिससे पीड़िता के हाथ की हड्डी टूट गई। उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उसके टरका दिया। जिसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। अब ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि संबंधित थाने की पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed