{"_id":"5d07e8b78ebc3e3f2631c1a9","slug":"156079940217-garh-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी तालाब कब्जा मुक्त न होने से आबादी में गंदा पानी भर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी तालाब कब्जा मुक्त न होने से आबादी में गंदा पानी भर रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब कब्जा मुक्त न होने से आबादी में भर रहा गंदा पानी
गढ़मुक्तेश्वर। सरकारी तालाब कब्जा मुक्त न होने से साफ सफाई न होने पर गंदगी और मच्छर मक्खियों की भरमार होने के साथ ही आबादी से जुड़ीं सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर ब्लॉक दफ्तर घेरने की चेतावनी दी।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा के ग्रामीणों ने अवैध कब्जों में घिरा सरकारी तालाब मुक्त न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। रिंपल सिंह आर्य, वीरपाल, धर्मपाल का कहना है कि अवैध कब्जे न हटने से साफ सफाई न होने पर तालाब में गंदगी के साथ ही मच्छर मक्खी और कीड़े मकौड़ों की भरमार हो रही है, जिससे हर समय दुर्गंध उठने पर आसपास में रहने वाले परिवारों को खुली सांस में हवा लेना भी दुश्वार रहता है। मंगत, दीपक चौहान, लविश का कहना है कि अवैध कब्जे न हटने से गांव का गंदा पानी तालाब में जाने की बजाए आबादी से जुड़ीं सड़कों पर भरा रहता है, जिससे हर किसी को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। मोहित चौहान, रामशरण, कटार सिंह, सूरज, शिवा का कहना है कि अगर जल्द ही तालाब को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर सही ढंग में साफ सफाई नहीं कराई गई तो विरोध में ब्लॉक दफ्तर का घेराव कर जनहित में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बीडीओ प्रेमचंद का कहना है कि विभागीय स्तर से जांच पड़ताल कराकर सरकारी तालाब को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के साथ ही उसकी साफ सफाई भी कराई जाएगी।