{"_id":"5d07e8288ebc3e06e10a4ef6","slug":"15607992591-hapur-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित हुए गोहरा आलमगीरपुर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित हुए गोहरा आलमगीरपुर के प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित हुए गोहरा आलमगीरपुर के प्रधान
हापुड़। गोहरा आलमगीरपुर में ग्राम प्रधान जिम्मी उर्फ संचित त्यागी की सजगता से हुए विकास कार्यों की शासन तक गूंज है। सीएम योगी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और सात लाख रुपये की राशि से पुरस्कृत किया है। जिले के अन्य ग्राम प्रधानों के लिए भी वह मिशाल बन गए हैं।
गोहरा आलमगीरपुर के प्रधान जिम्मी त्यागी के नेतृत्व में गांव का कायाकल्प हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस थाना, चिकित्सा सुविधा की दृष्टि से 30 बैड की सीएचसी, शिक्षा के लिहाज से राजकीय इंटर कालेज, जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जिला राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए जमीन उपलब्ध करा ग्रामीणों को बड़ी सौगात दिलायी है। गांवों में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है।
बीते दिनों शासन द्वारा कराए गए सर्वे में इस गांव के विकास कार्यों को काफी सराहा गया था। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान संचित उर्फ जिम्मी त्यागी को सीएम योगी द्वारा मुख्यमंत्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार के रूप में सात लाख रुपये की धनराशि उनके खाते में भेज दी गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पुरस्कार में मिली धनराशि को गांव के विकास कार्य में लगाया जा रहा है। उनका लक्ष्य गांव का विकास है।