{"_id":"5d07e8158ebc3e0e217fe0c9","slug":"15607992409-hapur-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही डीपीआरओ को पड़ी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही डीपीआरओ को पड़ी महंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआरओ को लापरवाही पड़ी महंगी, लखनऊ स्थानांतरण
हापुड़। अपने कार्य में लापरवाही बरतना डीपीआरओ को महंगा पड़ गया है। प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक के बाद पंचायती राज निदेशक ने प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी लालचंद गुप्ता को लखनऊ निदेशालय में स्थानांतरित कर दिया है। उनके स्थान पर संभल में तैनात यावर अब्बास को प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
दो दिन पहले जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव ग्राम विकास अनुराग श्रीवास्तव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की थी। बैठक के दौरान डीपीआरओ लालचंद गुप्ता द्वारा उनके विभाग की सही और संतुष्ट जानकारी भी नहीं दी गयी। इस स्थिति से प्रमुख सचिव ने काफी नाराजगी जाहिर की थी और उन्हें जमकर हड़काया भी था। इस बैठक के बाद सोमवार को पंचायती राज निदेशक द्वारा उनके स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए गए। इन आदेशों को लापरवाही बरतने के बाद की गयी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।