फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   साइबर क्राइम के प्रति सचेत करेंगे पुलिस के होल्र्डिंग

साइबर क्राइम के प्रति सचेत करेंगे पुलिस के होल्र्डिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम के प्रति सचेत करेंगे पुलिस के होल्र्डिंग
साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करेगी पुलिस
विज्ञापन


हापुड़। जिले में बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अब होर्डिंग्स के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। इस अभियान की शुरूआत हाफिजपुर थाना क्षेत्र से शुरू की गयी है। बुलंदशहर रोड पर इस संबंध में होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

जिले में पिछले कुछ दिनों में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। जानकारी के अभाव में लोग अपने एटीएम का नंबर, ओटीपी और दूसरी गुप्त जानकारी ठगों को मुहैया करा देते हैं, जिससे आए दिन इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। यातायात को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसपी डा. यशवीर सिंह ने सभी थानों का अपने अपने क्षेत्र में इस संबंध में होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए हैं। इन होर्डिंग्स पर जागरूकता के संबंध में बताया जाएगा। हाफिजपुर थाना क्षेत्र से होर्डिंग्स लगाए जाने की शुरूआत हो गयी है। बुलंदशहर रोड पर इस प्रकार के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। हाफिजपुर थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि निर्देशों के तहत होर्डिंग्स लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed