फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसान पाठशाला में उन्नत खेती के गुर बताए

किसान पाठशाला में उन्नत खेती के गुर बताए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला में उन्नत खेती के गुर बताए
गांव सबली में लगी किसानों की पाठशाला
विज्ञापन


हापुड़। किसानों की आय दोगुना करने के क्रम में मंगलवार को गांव सबली में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती के टिप्स दिए, साथ ही सहफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र जाखड़ ने कहा कि किसानों को आधुनिक खेती की ओर बढ़ना होगा। यंत्रों का सहारा लेकर बेहतर खेती की जा सकती है। रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कर, जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहफसली खेती से किसान आसानी से अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं, लेकिन फसल बुवाई से पहले अच्छे बीजों का चयन अवश्य कर लें। कीटनाशकों का प्रयोग कृषि विशेषज्ञों से सलाह के बाद ही करें। कृषि विशेषज्ञ श्यामदेव ने किसानों को फसल बुवाई से पहले मृदा की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि मृदा की जांच से स्पष्ट हो जाएगा कि खेतों को किन पोषक तत्वों की अधिक आवश्यकता है, जिसके बाद किसान आवश्यकतानुसार उर्वरकों का प्रयोग कर अच्छी फसल पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना पर्यवेक्षक नौबत सिहं व टीएसी कृष्ण कुमार ने कहा कि किसान गन्ने के साथ सहफसली खेती करें। इस विधि से किसान आसानी से आय दोगुनी कर सकते हैं। किसान पाठशाला में योगेश त्यागी, विजय, अशोक, आदेश त्यागी, विजय, ओमदत्त, सोदान, सोमदत्त, अंकित कसाना, कृष्ण त्यागी मौजूद रहे।


किसान पाठशाला में बताए उन्नत खेती के गुर

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र के गांवों में आयोजित किसान पाठशालाओं में कृषि अधिकारियों ने किसानों को उन्नत खेती के गुर बताए। वहीं जैविक खेती अपनाने पर भी बल दिया गया।

शासन के निर्देश पर गढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर में कृषि विभाग के तत्वावधान में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता करते हुए विभाग के एसडीएईओ सूबे सिंह ने किसानों को गर्मी के मौसम में खेतों की जुताई और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। मौके पर प्राविधिक सहायक सतीश चंद शर्मा ने कहा कि रासायनिक खाद का अधिक इस्तेमाल होने से कृषि भूमि समेत भूमिगत जल, फसलें सभी जहरीले होने लगे हैं, जो मानव जीवन के लिए बेहद घातक हैं। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद का अंधाधुंध प्रयोग कर किसान मिट्टी की उर्वरता को भी समाप्त करते जा रहे हैं। इससे बचाव के लिए जैविक खेती अपनाया जाना बेहद जरूरी है। बताया कि बीज शोधन, भूमि शोधन, जैविक कीटनाशी, जैव उर्वरक पर्याप्त मात्रा में बाजार में उपलब्ध हैं। जिससे हम शुद्ध अन्न उगा सकते हैं। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज ग्राम योजना, सोलर पंप योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही गन्ने और धान की फसल को बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। वहीं सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर में आयोजित किसान पाठशाला में किसान मित्र संदीप शर्मा ने किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया। इसके अलावा फसलों के चक्रानुक्रम, मिट्टी की जांच, उत्तम खाद का प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर पूर्व प्रधान गजराज सिंह, सुरेंद्र यादव, भीषम यादव, कैलाश, सुखपाल, जयवीर, दयाराम, सतेंद्र चौहान, रविंद्र तोमर, अनिल, सोनू, वीरेश, नवीन सोम, लखपत, बिजेंद्र, प्रमोद, महेश चौहान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed