{"_id":"5cfea1dfbdec22076e31c372","slug":"15601914474-hapur-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की छह बाइकों के साथ दो दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की छह बाइकों के साथ दो दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की छह बाइकों के साथ दो दो आरोपी दबोचे
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की छह मोटर साइकिल बरामद की हैं। बाइक चोरी के बाद आरोपी इन्हें मेरठ में कबाड़ी के यहां बेच देते थे।
पुलिस आफिस पर आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर पिलखुवा पुलिस ने दतैड़ी गेट के पास से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। इनकी पहचान ग्राम मीरापुर निवासी विशाल और अरूण के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दतैड़ी गेट के पास स्थित एक खाली पड़े प्लॉट से चोरी की छह बाइक बरामद की। जांच करने पर पता चला कि बरामद बाइक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थी। चोरी के बाद आरोपी बाइकों को मेरठ में कबाड़ी के यहां बेच देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मौज मस्ती एवं अपने शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।