{"_id":"5cfea1dcbdec22070264d35d","slug":"15601914441-hapur-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मासूम से हैवानियत पर लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मासूम से हैवानियत पर लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम के हत्यारों को फांसी की मांग
हापुड़। अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम के साथ हैवानियत के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम और सोमवार को भी लोगों ने हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाते हुए कैंडल मार्च निकाले।
योगी सेना के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मासूम के साथ हैवानियत करने वालों को फांसी की सजा दी जाए, जिससे भविष्य को कोई इस तरह का कदम न उठा सके। मृतक मासूम के परिजनों को इंसाफ मिलना चाहिए। कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे। इस दौरान नितिन सिंहल, मयंक गर्ग, दीपक बंसल, जितेंद्र सैन, जयभगवान भुर्जी, हरीश गोयल उपस्थित थे।
उधर, रविवार शाम राष्ट्रीय युवा साहस संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च पक्के बाग से शुरू होकर गढ़ रोड होते हुए नगर पालिका परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष अवनीश पंडित, कोषाध्यक्ष तरुण पंडित, दुष्यंत शर्मा, विनय शर्मा, पंकज शर्मा, मोनू पंडित, केके शर्मा, सुधीर त्यागी, विवेक शर्मा, प्रज्जवल कौशिक, टीएन शर्मा, मुरली पंडित आदि उपस्थित रहे। रविवार शाम को मुस्लिम मंच ने भी कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर संयोजक मोहम्मद शाहिद खान, महबूब भाटी, मुर्सलीन अली, फहीमुल्लाह खान, रफीक, हाजी इकबाल, हकीकत अली, रियाज अहमद, कासिफ खान, अलमास खान, जीत सैनी आदि उपस्थित थे।