{"_id":"5cfea1d9bdec22071d1c0aaf","slug":"15601914401210-hapur-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत क्लीनिक पर कार्रवाई, 10 को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंजीकृत क्लीनिक पर कार्रवाई, 10 को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपंजीकृत क्लीनिक पर कार्रवाई, 10 को नोटिस जारी
हापुड़। जिले में अपंजीकृत व झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान एक अपंजीकृत क्लीनिक को सील किया गया। जबकि 10 को नोटिस जारी किए गए हैं। एक सप्ताह में जवाब न मिलने पर सीलिंग की चेतावनी दी है।
मजीदपुर स्थित एक ट्रस्ट क्लीनिक की आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी। सीएमओ के निर्देश पर डा. रविंद्र कुमार, आनंद कुमार ने टीम के साथ औचक निरीक्षण। वहां तैनात चिकित्सक पंजीकरण संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके और न ही डिग्री दिखायी।
मामले की गंभीरता पर इस अस्पताल को बंद करा दिया गया है, साथ ही दस्तावेज दिखाने पर ही इसे खोलने की बात कही है। एक सप्ताह में समस्त दस्तावेज न दिखाने पर सील करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव बछलौता में चल रहे सात अपंजीकृत क्लीनिकों को नोटिस जारी किए। हापुड़ के त्रिलोकीपुरम, रामपुर रोड पर संचालित तीन अमान्य क्लीनिकों को भी नोटिस जारी कर, सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। दस्तावेज न दिखाने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राजवीर सिंह ने बताया कि बिना पंजीकरण व डिग्री के क्लीनिक नहीं चलाने दिए जाएंगे। मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी।