{"_id":"5cf5727ebdec2206fe062408","slug":"155958949916-garh-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानु की पंचायत में विभिन्न मुद्दे उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानु की पंचायत में विभिन्न मुद्दे उठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानु की पंचायत में विभिन्न मुद्दे उठे
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव सालारपुर में रविवार को भाकियू भानु की पंचायत हुई, जिसकी अध्यक्षता योगेश त्यागी और संचालन विजयपाल ने किया। पंचायत में युवा मंडलाध्यक्ष अमित गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में बेसहारा पशुओं का आतंक है, जो खेतों में घुसकर किसान की मेहनत से उगाई गई फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
पहले से ही आर्थिक तंगी से घिरे किसानों को और भी अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला संरक्षक अजय त्यागी ने कहा कि किसानों के निजी नलकूपों का बिल जमा होने के बाद भी पावर कॉरपोरेशन उन पर बकाया दर्शा रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा मंडल उपाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। उन्होंने जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग उठाई। तहसील महासचिव सोविंद्र ने कहा कि गांव छतनौरा में छोइया नाला कींचड और गंदगी से भरा हुआ है, जिसकी सफाई कराया जाना बेहद जरुरी है। सतेंद्र प्रधान ने किसानों को सिंचाई के लिए 14 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति दिलाए जाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सुशील नागर, पोपीन कसाना, राजपाल सिंह, अय्यूब अली, सुशील त्यागी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।