{"_id":"5ceae817bdec22073b653688","slug":"15588987613-garh-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपति समेत पांच घायल हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दंपति समेत पांच घायल हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क हादसों में दंपति समेत पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी वकील मंगलवार की देर शाम हरोडा गांव से वापस लौट रहा था। गांव रझैडा के सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को साइड मार दी। जिससे वकील की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह घायल हो गया। वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी सत्यनारायण अपने साथी राहुल के साथ देर रात ब्रजघाट से गांव वापस लौट रहा था। गांव बलवापुर के सामने पीछे से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं बुधवार की सुबह गाजियाबाद निवासी राजकिशोर ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर अपनी पत्नी मंजू के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान करने के लिए जा रहा था। हाइवे पर उप कृषि मंडी के सामने तेज रफ्तार कार की साइड लगने से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने राहुल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।