{"_id":"5ce84ed5bdec22073964fb9e","slug":"155872845510-hapur-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हथियार बंद बदमाशों ने लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हथियार बंद बदमाशों ने लूटी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर हथियार बंद बदमाशों ने लूटी कार
हापुड़। बृहस्पतिवार रात दिल्ली से अमरोहा जा रहे युवकों से बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में उपैड़ा के पास हथियारबंद बदमाशों ने कार लूट ली। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। हालांकि पुलिस शाम तक घटना को दबाए रही।
जनपद अमरोहा निवासी ब्रजपाल ने पुलिस को बताया कि उनके साथ नेपाली और अबरार निवासी अमरोहा बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली से वरना कार खरीदने के बाद देर रात कार को लेकर अमरोहा लौट रहे थे। कार को अबरार चला रहा था, जबकि ब्रजपाल बाइक द्वारा पीछे पीछे चल रहा था। पीड़ितों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपैड़ा पार करने के बाद बाइक लेकर पहुंचा तो वहां अबरार और नेपाल सड़क पर खड़े थे। उन्होंने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कार लूटने के बाद यहां छोड़कर भाग गए। ब्रजपाल ने फौरन ही 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को लेकर कांबिंग की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। कुल मिलाकर पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में शाम तक जानकारी देने से कतराती रही। एसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि कार में सवार दोनों लोगों पर ही शक है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।