{"_id":"5ce84ecbbdec22075a3be222","slug":"15587284465-garh-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों में घिरी धर्मशाला और आश्रमों को मुक्त कराने की मांग हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों में घिरी धर्मशाला और आश्रमों को मुक्त कराने की मांग हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला व आश्रमों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगानगरी की धर्मशाला और आश्रमों को माफियाओं के अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग करते हुए साधू संतों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीजी को सौंपा।
ब्रजघाट गंगानगरी के गरीबदास अवधूत आश्रम संचालक स्वामी ब्रह्म स्वरूप शास्त्री के नेतृत्व में शुक्रवार को कई साधू संत मेरठ पहुंचे, जिन्होंने एडीजी प्रशांत कुमार कसे भेंट कर उन्हें सीएम योगी आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि ब्रजघाट गंगानगरी में धर्मशाला और आश्रमों पर दबंग भू माफियाओं ने कब्जा किया हुआ है। बाबा रूपदास उदासीन, बाबा ब्रिजेश्वर, कपिल महाराज, साध्वी राजवती, कृष्णानंद महाराज ने धर्मशाला और आश्रमों समेत मंदिरों की संपत्ति पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाने, साधू संतों को पूरी तरह सुरक्षा मुहैया कराने समेत अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई।
एडीजी प्रशांत कुमार ने भरोसा दिया कि ज्ञापन के आधार पर जांच पड़ताल कराकर अवैध कब्जों में घिरीं धर्मशाला और आश्रमों को मुक्त कराने के साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और साधू संतों को उचित सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।