{"_id":"5ce84ce3bdec22074618b566","slug":"155872795711-hapur-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाजार में फीकी रहेगी हापुड़ के आम की रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाजार में फीकी रहेगी हापुड़ के आम की रंगत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में फीकी रहेगी हापुड़ के आम की रंगत
हापुड़। जिले के बाजारों में इस बार हापुड़ का आम रंग नहीं बिखेर सकेगा। इस बार यहां आम का ऑफ ईयर सीजन है, सिर्फ 30-40 फीसदी पेड़ों पर ही फल लगे हैं। आंधी ने किसानों को दोहरा झटका दिया है, क्षेत्र में आम की फसल को काफी नुकसान है।
जिले के छह हजार हेक्टेयर रकबे में आम की बागवानी की जाती है। अमूमन यहां प्रति हेक्टेयर आम का उत्पादन 150-200 क्विंटल होता है। जिले में उत्पादित आम का दशहरी फल बाजार में खूब धमाल मचाता है, जो लोगों की पहली पसंद बनता है, लेकिन इस बार जिले में आम का ऑफ ईयर सीजन है। सिर्फ 30-40 फीसदी पेड़ों पर ही आम आ सके हैं। कम फल आने से किसान पहले ही परेशान थे, ऐसे में आंधी ने किसानों को दोहरा झटका दिया है। तेज आंधी के कारण 30 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद होने का अनुमान है। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर, नुकसान का आंकलन किया है।
जिला उद्यान अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि जिले में आम का ऑफ ईयर सीजन है। उत्पादन कम रहेगा, आंधी से भी बागवानी को काफी नुकसान हुआ है।