{"_id":"5ce84cd9bdec22072a553e93","slug":"15587279481-garh-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के रस के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के रस के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के रस के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। गन्ने के रस के पैसे मांगने पर कार सवार दबंगों ने मजदूर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। हंगामा होने पर आरोपी कार में सवार होकर भाग निकले।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में सड़क किनारे रामू गन्ने के रस का ठिया लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रामू ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर मेरठ की तरफ से आ रही एक कार उसके ठिए के पास आकर रुकी, जिसमें मौजूद लोगों ने उससे दो गिलास रस लिया। रस पीने के बाद आरोपी बिना पैसे दिए चल दिए। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। हंगामा होने पर लोगों को आता देखकर आरोपी कार में बैठकर भाग निकले। एसएसआई जेपी रावत ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नही है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।