{"_id":"5ce6f97abdec220774414817","slug":"15586410693-hapur-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली रोड पर मैरिनो फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पति व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिलखुवा के शिवाजी नगर निवासी महावीर (65) ई रिक्शा चलाता है। उसकी एक पुत्री हापुड़ के मोहल्ला बाराही में रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर वह ई रिक्शा में पत्नी विमला(63) व पुत्र मोहन उर्फ चिंटू (35) के साथ अपनी पुत्री से मिलने के लिए आया था। दोपहर बाद पुत्री से मिलकर तीनों ई रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग दिल्ली रोड स्थित मैरिनो कंपनी के पास पहुंचने पर सामने से आ रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। काफी दूर जाकर ई -रिक्शा गिरा। हादसे में विमला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महावीर व मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस डिवाइडर से टकराने के बाद रूक गयी। बस में सवार लोगों को भी हल्की चोटें आयी। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्र को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, दुर्घटना के बाद दिल्ली रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारु कराया।