फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पति सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर

पति सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पति सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर
पति सहित आठ के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन


हापुड़। नगर निवासी एक महिला ने पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न और देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने शादी कराने वाली वेबसाइट के जरिए युवक से शादी की थी। महिला का आरोप था कि पति ने उसे कनाडा लेकर जाकर बंधक बनाए रखा था और उसके साथ मारपीट की थी।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2017 को दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे कार और 35 लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसके देवर ने ही कई बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि उसे पति कनाडा ले गया और वहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। विरोध करने पर मारपीट की। यहां उसका जबरन गर्भपात करा दिया। किसी तरह वह भारत लौटी। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार निवासी महिला ने पति और सास, ससुर समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed