फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   राजेंद्र अग्रवाल ने मारी हैट्रिक, बोले नहीं रुकेगा विकास का पहिया

राजेंद्र अग्रवाल ने मारी हैट्रिक, बोले नहीं रुकेगा विकास का पहिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र अग्रवाल ने मारी हैट्रिक, बोले नहीं रुकेगा विकास का पहिया
राजेंद्र अग्रवाल ने मारी हैट्रिक, बोले नहीं रुकेगा विकास का पहिया
विज्ञापन


हापुड़। मेरठ लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार परचम लहराने वाले भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जिस विश्वास के साथ क्षेत्र की जनता ने उन्हें तीसरी बार संसद में भेजा है। उस विश्वास के वह कायम रखेंगे। विकास का पहिया अब और तेजी से घूमेगा।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास को तरजीह दी है, जबकि दूसरी पार्टियां जाति और धर्म की राजनीति करती हैं, लेकिन अब जनता समझदार हो चुकी है, लोग अब विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कराए गए विकास को लोगों ने चुना है। अब विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। क्षेत्र में सद्भावना वाला माहौल कायम कराया जाएगा। कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के चलते केंद्र सरकार का खजाना लगभग खाली पड़ा था। पिछले पांच सालों मेें इस स्थिति की भरपाई करते हुए भाजपा ने विकास किया है और देश को विश्व पटल पर एक नई ऊंचाईयों पर लाकर छोड़ा है।
विज्ञापन

सांसद का कहना है कि लोकसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। केंद्र सरकार से पैसा लाकर लोगों को बेहतर सुविधा दिलाई जाएगी। अब क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed