फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आसमान में छायी धुंध से गिरा तापमान

आसमान में छायी धुंध से गिरा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छायी धुंध से गिरा तापमान
आसमान में छाई धुंध, गिरा तापमान
विज्ञापन


हापुड़। बृहस्पतिवार को दिनभर तेज गर्मी, उमस के बाद देर शाम चली धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि हल्की बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग खासे परेशान थे। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। शाम करीब सात बजे तेज आंधी शुरू हो गई, इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी बीच हल्की बारिश ने कुछ राहत दिलाई। तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, ऐसे में गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम इन दिनों तेजी से करवट बदल रहा है। बीती 17 मई को तेज बरसात और आंधी से तापमान में काफी गिरावट आयी थी। लेकिन इसके बाद चटक धूप ने धरती का तापमान बढ़ा दिया। जिले का अधिकतम तापमान भी 43 डिग्री तक बना हुआ था। बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादलों से लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली। हालांकि भयंकर उमस ने लोगों को जरूर परेशान किया। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहा। लेकिन शाम को आंधी के साथ बरसात आने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। तापमान में तो गिरावट आई देर रात तक आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed