फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की मौत

सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की मौत
सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की मौत
विज्ञापन


धौलाना। गांव धौलाना के बड़ा गांव निवासी दो भाईयों को देहरा झाल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई को मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस जमा थी और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी।

गांव धौलाना के बड़ा मोहल्ला निवासी ओमपाल(40) व अशोक(45) पुत्र फकीरचंद धौलाना में हनुमान मूर्ति के पास कारपेंटर का कार्य करते हैं। जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव चौना में ननिहाल है। मंगलवार रात वह बाइक द्वारा ननिहाल से घर लौट रहे थे। जब वे देहरा झाल से एनटीपीसी की ओर मुड़े तो कुछ दूरी पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना का समाचार कुछ ही देर में गांव में आग की तरह फैल गया है। भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद लोगों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। परिजन ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शवों को नहीं उठने दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतकों के परिजन को समझाने में जुटी है। थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना का कहना था कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed