फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   उधार की रकम मांगने पर जमकर पीटा

उधार की रकम मांगने पर जमकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
उधार की रकम मांगने पर जमकर पीटा
उधार की रकम मांगने पर जमकर पीटा
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास में एक व्यक्ति को उधारी का तगादा करना महंगा पड़ गया। उधारी का तगादा करने पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
मेरठ रोड आवास विकास कालोनी रामेश्वर दयाल पुत्र जगत सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व उसने मोदीनगर रोड निवासी एक युवक को दस हजार रुपए उधार दिए थे। उधारी मांगने पर उक्त युवक उसे टरकाता आ रहा है। सख्ती से तगादा करने पर उक्त युवक उसे धमकी देने लगा। आरोप है कि मंगलवार को उधार दिए गए रुपये देने के लिए युवक अपने के मित्र के साथ मिलकर उसे स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी में बुलाया।
विज्ञापन

दोपहर के समय जब वह वहां पहुंचा तो पहले ही घात लगाए बैठे दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायील हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कोतवाली में तहीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed