{"_id":"5ccc90e1bdec2207853457a6","slug":"151556910305-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाख अमावस्या आज, हाईवे पर जरा संभल कर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाख अमावस्या आज, हाईवे पर जरा संभल कर निकलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाख अमावस्या आज, हाइवे पर जरा संभल कर निकलें
गढ़मुक्तेश्वर। वैशाख माह की शनि अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में आज यानी शनिवार को लाखों भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे। तीर्थनगरी में भक्तों के आने से रौनक बढ़ गई है। मंदिर परिसर, आश्रम, लॉज और वैंक्वेट हॉल सब बुक हो गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
वैशाख अमावस्या पर शनिवार को ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालु स्नान करेंगे। स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों के लाखों भक्त ब्रजघाट नगरी पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालुओं के आने से ब्रजघाट नगरी की रौनक बढ़ गई है। बाजारों में दुकान सज गई हैं।
स्नान के बाद दान करने से मिलता है मनोवांछित फल
भद्रकाली मंदिर के पुजारी पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि वैशाख अमावस्या शनिवार के दिन होने पड़ने से इस बार स्नान का महत्व अधिक बढ़ गया है। मोक्षदायिनी में स्नान के बाद गरीब और निराश्रितों को भोजन वस्त्र का दान करने से पाप से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालु की मनोवांछित इच्छा पूरी होती है।
विज्ञापन
गंगा किनारे लगाई गई बेरिकेडिंग
चेयरमैन सोना सिंह और ईओ अमिता वरुण ने बताया कि वैशाख अमावस्या पर भक्तों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई जगह गंगा किनारे बेरिकेडिंग कराई गई है। साथ ही गोताखोर तैनात किए गए है। सफाई और पेयजल सप्लाई पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी। उधर, सीओ अशोक शुक्ल ने बताया कि नेशनल हाईवे को जाममुक्त रखने के लिए योजना तैयार की गई है।
जाम लगने पर इन रास्तों से निकलें
नेशनल हाईवे पर जाम लगने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे।
बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।