फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कांवड़ मेले और होली के मद्देजनर शांति समिति की बैठक हुई

कांवड़ मेले और होली के मद्देजनर शांति समिति की बैठक हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मेले और होली के मद्देजनर शांति समिति की बैठक हुई
कांवड़ मेले और होली के मद्देजनर शांति समिति की बैठक हुई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ और बहादुरगढ़ में कांवड़ मेले और होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें शांति व्यवस्था बिगाड़ने और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
गढ़ कोतवाली में बृहस्पतिवार को एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और सीओ अशोक शुक्ल ने कांवड़ मेले और होली के पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की। इसके अलावा एसओ बहादुरगढ़ जयपाल सिंह रावत ने गांव बहादुरगढ़ में ग्रामीणों के साथ बैठक की, जिनमें एसडीएम और सीओ ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। वहीं होली पर्व पर आपसी भाइचारा और सौहार्द कायम रखने का भी आह्वान किया। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के साथ अभद्रता और माहौल खराब करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एसओ बहादुरगढ़ जयपाल सिंह रावत ने कहा कि तीन वर्ष पहले गांव पलवाड़ा में कांवड़ियों पर अंडे फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीओ अशोक शुक्ल ने कहा कि सोशल साइटों पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के दौरान अंडा, मांस और शराब की दुकानें बंद रखने की मांग की। मौके पर इंस्पेक्टर आरके राठी, पालिका चेयरमैन सोना सिंह, एसआई मनीष चौहान, ब्रिजेश यादव, सुधीर कुमार, मूलचंद सिंघल, फराहिम प्रधान, अफजाल, सदाकत प्रधान, मास्टर अंबार, अब्दुल कादिर, सौरभ नईम बीडीसी, ब्रजभूषण गुप्ता, दिनेश गर्ग, अंकुर त्यागी, लोकेश गर्ग, डॉ. लताफत, डॉ. फराहिम, डॉ. शमशाद, तेजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed