{"_id":"5bccbacfbdec22697b115b86","slug":"151540143823-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से चौक हुई शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से चौक हुई शहर की सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों पर भीषण जाम, दोपहर तक रेंगते रहे वाहन
हापुड़। जाम ने शहर को नासूर बना दिया है। चिलचिलाती गर्मी में दिन निकलते ही सड़के जाम से चौक हो जाती है। मंगलवार को भी दोपहर तक वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर लगी रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस, प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
मंगलवार को गढ़ रोड पर गोल मार्केट, दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान, मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर और बुलंदशहर रोड पर श्रीमंशा देवी मंदिर तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारों में फंसकर लोगों को भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा। आए दिन जाम की समस्या बनने से लोग खासे परेशान हैं। लोगों ने बताया कि शहर के मुख्य मेरठ तिराहा व तहसील चौराहा पास पास होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ते ही यातायात व्यवस्था धड़ाम हो जाती है। सुबह 8 बजे से ही सड़कों पर वाहन रेंगने शुरू हो जाते हैं। दोपहर 12 बजे तक तो हाल बेहाल हो जाता है।
टीएसआई अजयवीर सिंह का कहना है कि वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या बनी थी। यातायात व्यवस्था बनाने का भरकम प्रयास कर रहे हैं।