{"_id":"5a7752574f1c1bb1208b756b","slug":"151517769303-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बाइक चोरी रोकने के लिए मैकेनिकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बाइक चोरी रोकने के लिए मैकेनिकों को नोटिस
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बाइक चोरी रोकने के लिए मेकेनिकों को नोटिस
-बिना आईडी व वाहन की आरसी जमा कराये बिना ठीक नहीं होंगी बाइकें
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शहर में बाइक चोरी रोकने के लिए कोतवाली पुलिस ने मोटर मेकेनिकों को नोटिस जारी किए हैं। इसके तहत बिना आईडी व वाहन की आरसी दिखाये इसकी मरम्मत नहीं की जा सकेगी। चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अक्सर देखने में आता है कि वाहन चोरी की घटना के तुरंत बाद चेकिंग के बावजूद वाहन चोर बचकर निकल भागते हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोरी के बाद चोर वाहनों को मेकेनिक के पास छोड़ देते हैं और चेकिंग समाप्त होने के बाद आराम से फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मेकेनिकों को वाहन की आरसी और लाने वाले व्यक्ति की वोटर आईडी जमा करने के निर्देश दिये हैं। रेलवे रोड चौकी प्रभारी तहजीबुल हसन ने कहा कि शहर में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मोटर मेकेनिकों से सहयोग की अपील की है।