फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चार घंटे बंद रहे तीन बिजलीघर, लोग परेशान

चार घंटे बंद रहे तीन बिजलीघर, लोग परेशान

Tue, 28 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे बंद रहे तीन बिजलीघर, लोग परेशान

विज्ञापन
हेडिंग: चार घंटे बंद रहे तीन बिजलीघर, बत्ती गुल
सबहेडिंग: अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन की मरम्मत के चलते आपूर्ति रही प्रभावित
क्रासर---
आज भी तीन घंटे बंद रहेंगे बिजलीघर
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दिल्ली रोड पर बिछी अंडर ग्राउंड हाईटेंशन विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को चार घंटे तक तीन बिजलीघर बंद रहे। इससे आधे शहर की बत्ती गुल रही। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई। मंगलवार को भी चार घंटे तक यह बिजलीघर बंद रहेंगे।
दिल्ली रोड पर बिछी अंडरग्राउंड विद्युत लाइन से प्रीत विहार, दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर को आपूर्ति दी जाती है। इन तीनों बिजलीघर से आधे शहर के करीब 25 हजार घरों को आपूर्ति मिलती है। इन दिनों अंडर ग्राउंड लाइन जर्जर अवस्था में है।
विज्ञापन

सोमवार को निगम अफसरों ने इस लाइन पर मरम्मत कार्य कराया। इसके चलते सुबह 6 से 10 बजे तक तीनों बिजलीघरों को बंद रखना पड़ा। सुबह उठने पर आपूर्ति न मिलने से लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी लाइन पर कार्य किया जाएगा। ऐसे में लोग पानी आदि की समुचित व्यवस्था रखें ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। उधर, अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि भविष्य में लाइन में फाल्ट से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अंडर ग्राउंड केबिल पर मरम्मत कार्य किया गया। मंगलवार को भी यह कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed