फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सूचना न देने पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों 25-25 हजार रुपये का जुर्माना ठोका

सूचना न देने पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों 25-25 हजार रुपये का जुर्माना ठोका

Wed, 06 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सूचना न देने पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों 25-25 हजार रुपये का जुर्माना ठोका
सूचना न देने पर अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना ठोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना नहीं देने पर राज्य सूचना आयोग ने 23 जुलाई 2015 से लेकर 25 जनवरी 2017 तक जनपद में तैनात रहे समस्त जन सूचना अधिकारी / बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

सिंभावली के गांव रतूपुरा निवासी अल्लारक्खा ने 10 नवम्बर वर्ष 2014 को तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / जन सूचना अधिकारी से चार बिंदूओं पर जन सूचना अधिकार अधिनियम एक्ट 2005 के तहत जानकारी मांगी थी। कई बार अपील के बाद भी जब कोई सूचना नहीं दी गई तो अल्लारक्खा ने राज्य सूचना आयोग में शिकायत की। सूचना आयोग द्वारा भी इस मामले को लेकर कई बार बीएसए / जन सूचना अधिकारियों से समय समय पर जानकारी मांगी गई, लेकिन अभी तक भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। राज्य सूचना आयुक्त राजकेश्वर सिंह ने जनपद में 23 जुलाई 2015 से लेकर 25 जनवरी 2017 तक नियुक्त रहे समस्त बेसिक शिक्षाधिकारी / जन सूचना अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इसके लिए अधिकारियों को पत्र भेजकर अर्थदंड वसूली के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed