{"_id":"5989fe804f1c1bbd5d8b48f4","slug":"151502215808-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भंग हो जाएगा हापुड़ नगर पालिका बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भंग हो जाएगा हापुड़ नगर पालिका बोर्ड
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भंग हो जाएगा हापुड़ नगर पालिका बोर्ड
-कार्यकाल समाप्त होने के बाद आगामी चुनावी तैयारियां तेज
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हापुड़ नगर पालिका परिषद बोर्ड बुधवार को भंग हो जाएगा। बोर्ड के भंग होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए राजनीति तेज हो जाएगी जहां पालिकाध्यक्ष की सीट कब्जाने के लिए विभिन्न दल पहले ही जोड़ भाग में जुटे हैं। वहीं वार्ड मेंबर के लिए भी स्थानीय नेता तेजी से सक्रिय होंगे।
भाजपा में एक महिला नेता के तौर पर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी से अपनी सियाशत की शुरूआत करने वाली मालती भारती का पांच साल का कार्यकाल बेदाग रहा। इस दौरान छुटपुट आरोपों के अलावा उन पर कोई गंभीर आरोप नहीं लगा। पिछले पांच साल में शहर में विकास के कई बड़े कार्य कराये गए तो कुछ मोहल्लों में जलभराव आदि की समस्या से निजात नहीं मिल सकी। भाजपा सरकार की ओर से साफ-सफाई पर जोर देने से शहर में सराहनीय कदम उठाये गए। कुल मिलाकर बुधवार को मालती भारती की अध्यक्षता वाली बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
पालिकाध्यक्ष मालती भारती ने बताया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने शहर का चहुंमुखी विकास करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर प्यार और सहयोग मिला।