फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जेई की अनदेखी से रातभर गुल रही बुलंदशहर रोड के मोहल्लों की बती

जेई की अनदेखी से रातभर गुल रही बुलंदशहर रोड के मोहल्लों की बती

Wed, 07 Jun 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
जेई की अनदेखी से रातभर गुल रही बुलंदशहर रोड के मोहल्लों की बती
फाल्ट से रातभर गुल रहे बुलंदशहर रोड के मोहल्लों की बत्ती
विज्ञापन


रामपुर रोड बिजलीघर के अवर अभियंता की लापरवाही से शनिवार रातभर बुलंदशहर रोड के कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। गर्मी से तिलमिलाए रोजेदार जेई को फोन लगाते रहे, लेकिन उनकी कुंभकरणी नींद नहीं टूटी। यहां तक की अधिशासी अभियंता के फोन को जेई ने उठाना उचित नहीं समझा।

आए दिन इस समस्या से परेशान लोगों ने जेई को बिजलीघर से हटाने की मांग की है। रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े कोटला मेवतिया, ईदगाह, रामपुर रोड आदि मोहल्लों में शनिवार रात करीब 11 बजे इंसुलेटिड वायर में फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में आपूर्ति गुल होने से रोजेदार तिलमिला उठे। परेशान लोगों ने फाल्ट की सूचना संबंधित अवर अभियंता को देनी चाही। लेकिन जेई ने लोगों का फोन तक नहीं उठाया। किसी ने इसकी सूचना अधिशासी अभियंता को दी, लेकिन अधिशासी अभियंता के फोन को भी जेई ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में रातभर समूचे क्षेत्र की आपूर्ति गुल रही। परेशान लोगों का आरोप है कि आए दिन अवर अभियंता की लापरवाही से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। गुस्साए लोगों ने जेई को बिजलीघर से हटवाने की मांग की है।


- रोजेदार गुलफान ने बताया कि रातभर आपूर्ति गुल होने के कारण भीषण गर्मी में मच्छरों ने लोगों की नींद उड़ा दी। निगम कर्मियों की अनदेखी रोजेदारों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed