फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   वाहनों का बढ़ा दबाव, शहर की सड़कें जामण्ण्

वाहनों का बढ़ा दबाव, शहर की सड़कें जामण्ण्

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
वाहनों का बढ़ा दबाव, शहर की सड़कें जामण्ण्

विज्ञापन
फोटो संख्या--01
दिन निकलते ही जाम के हवाले हुआ शहर
- सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव, लोग हुए परेशान
- मुसीबत बनता जा रहा जाम, पुलिस कर्मियों को व्यवस्था बनाने में छूटे पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दिन निकलते ही शहर में जाम लग जाता है। बुधवार को भी शहर जाम के हवाले रहा, वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़कें चौक हो गईं। लंबी कतारों में फंसकर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए।
शहरवासियों के लिए जाम इन दिनों मुसीबत बनता जा रहा है। सुबह से ही शहर के मुख्य मार्ग मेरठ तिराहा व तहसील चौराहा पर भीषण जाम लग जाता है। गर्मी में वाहनों की लंबी कतारों में फंसकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जाम से निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन निकलते ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर तक सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

अतिक्रमण बन रहा जाम का कारण
सड़क किनारे फैला अतिक्रमण जाम का कारण बन रहा है। पुलिस, प्रशासन इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा। जिसका खामियाजा वाहन चालकों को घंटों लंबी कतारों में फंसकर भुगतना पड़ता है। गढ़ रोड पर पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला, मेरठ तिराहा तक मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। यह हालात तब है कि यहां से जिले के आला अधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जाम से राहत दिलाने के नहीं कोई ठोस प्लान-
जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस, प्रशासन ने कोई खास योजना नहीं बनाई है। यही कारण है कि जाम के आगे पुलिस बौनी साबित हो रही है। हालांकि पूर्व में एचपीडीए, नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों ने जाम से निजात को प्लान तैयार किया था लेकिन ये प्लान कागजों में दफन हो गया। धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ई-रिक्शाओं की बाढ़ बनी रही जाम का कारण
सड़कों पर बेतरतीब तरीके से दौड़ रहीं ई-रिक्शाएं जाम का कारण बन रही हैं। बीते दिनों पुलिस ने अभियान चलाकर इन रिक्शाओं का रूट बदल दिया था, तब जाम से कुछ राहत मिली थी। लेकिन फिर से ई-रिक्शाएं मेरठ तिराहा, तहसील चौराहा पर खड़ी हो जाती हैं। जिसके चलते जाम की समस्या बन रही है।
यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या बनी थी। कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवा दिया गया।

फोटो संख्या--02
नो पार्किंग में खड़ा किया वाहन तो होगी कार्रवाई
- हापुड़ पुलिस को मिली ट्रैक्टर क्रेन
हापुड़। सड़कों पर नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके जाने वालों की अब खैर नहीं होगी। हापुड़ पुलिस को ट्रैक्टर क्रेन मिल चुकी है, जो नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाकर थाने लाएगी।
शहर में सड़कों पर वाहन खड़े किए जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। वाहन चालक नो पार्किंग में अपने टू व्हीलर, गाड़ी आदि को छोड़कर निकल जाते हैं। ऐसे में पुलिस को भी उक्त वाहन को वहां से हटाने में काफी परेशानी होती है।

यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि हापुड़ पुलिस को अब ट्रैक्टर क्रेन मिल चुकी है। जिसका एसपी डा. यशवीर सिंह ने उद्घाटन कर दिया है। अब नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई होगी, गाड़ियों को क्रेन से उठवाकर थाने लाया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed