फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शहर के 18 सट्टेबाजों के खिलाफ मुकदमा, दो गिरफ्तार

शहर के 18 सट्टेबाजों के खिलाफ मुकदमा, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
शहर के 18 सट्टेबाजों के खिलाफ मुकदमा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
शहर के 18 सट्टेबाजों के खिलाफ मुकदमा, दो गिरफ्तार

हापुड़। आईपीएल भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन इन मैचों में सट्टा लगवाने वाले सटोरियों के खिलाफ हाफिजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है जबकि कुल 18 सटोरियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की इस कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप मच गया है।

थाना प्रभारी हाफिजपुर उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि कुछ सटोरिये बुलंदशहर रोड फ्लाईओवर के पास सट्टे की रकम का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारकर दो आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान विकास त्यागी निवासी आदर्श नगर और अंकित निवासी आर्यनगर हापुड़ के रूप में हुई। इनके बाकी साथी फरार हो गए। उनके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसमें मैच में सट्टा लगाने से संबंधित मैसेज मिले। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के अन्य साथी बबलू उर्फ अभिनव, सुशील, बड्डू उर्फ मोहित, नीरज गर्ग, मगन पंजाबी, रवि सेठी, सोनू टेडा, राकेश खद्दर, छोटू उर्फ हर्षित, मीलू उर्फ मोटा, बिलाल, तरुण सिरोही, राजीव, नीटू, गंगू फरार हैं। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed