{"_id":"5ccc90e4bdec2207897f11c3","slug":"141556910308-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना गैर हाजिर शिक्षकों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना गैर हाजिर शिक्षकों का वेतन काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सूचना गैर हाजिर शिक्षकों का वेतन काटा
गढ़मुक्तेश्वर। बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गांव वैट के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका अंशुल कुमारी और शिक्षा मित्र आयशा अंजुम, बुशरा खातून बिना सूचना गैर हाजिर मिली, जिनका एक दिन का वेतन काटा गया है।
इसके अलावा सहायक अध्यापिका को पूर्व में गैर हाजिर रहने पर नोटिस जारी किया गया है। गंदू नंगला के प्राइमरी स्कूल में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थित काफी कम मिली। जिसके चलते प्रधानाध्यापक को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। गंदू नंगला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मुनेंद्र सिंह राठौर नौ बजे तक भी नहीं पहुंचे, जिसके चलते उनका भी एक दिन का वेतन काटा गया है। बीएसए ने दोबारा बिना सूचना गैर हाजिर रहने पर उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। खागोई के उच्च प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद भी गैर हाजिर मिले, उनका भी एक दिन का वेतन काटा गया है। सहायक अध्यापिका मीनाक्षी सिंह लंबे समय से मेडिकल लीव पर बताई गई। बीएसए ने बताया कि मीनाक्षी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोके जाने और बिना अनुमति कार्यभार ग्रहण न कराने का भी निर्देश दिया गया है। नामांकन के सापेक्ष छात्रों की संख्या कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा सिंभावली के उच्च प्राथमिक स्कूल में चल रहे आउटकम लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों की पढ़ाई समेत प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।