{"_id":"5bd5f32fbdec2269af6490a1","slug":"141540748079-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर सदर विधायक के घर मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर सदर विधायक के घर मिले किसान
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर सदर विधायक के घर मिले किसान
हापुड़। सिंभावली व ब्रजनाथपुर शुगर मिल से जुड़े किसानों ने गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सदर विधायक से शिकायत की। उन्होंने मिल अफसरों से वार्ता कर, किसानों को दीपावली से पहले गन्ने का भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विधान सभा हापुड़ क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को बताया कि नया पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन सिंभावली व ब्रजनाथपुर शुगर मिल ने अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं किया है। आलम यह है किसानों को घर खर्च चलाने में काफी परेशानी हो रही है। इस मामले में विधायक ने मिल के मुख्य प्रबंधक करण सिंह से वार्ता की।
इसमें मुख्य प्रबंधक ने बताया कि किसानों को दीपावली से पहले गन्ना भुगतान मिल जाएगा, 31 अक्तूबर तक शुगर मिल चालू हो जाएंगी, साथ ही साथ ही 29 से 30 अक्तूबर तक सेंटरों पर इंडैंट भी पहुंच जाएगा। उक्त आश्वासन पर किसानों ने राहत की सांस ली।