फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शहर में नहीं छूट रहा जाम से पीछा

शहर में नहीं छूट रहा जाम से पीछा

Mon, 05 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
शहर में नहीं छूट रहा जाम से पीछा
फोटो 05एचपीआर पीएच-04
विज्ञापन


सुबह से शाम जाम ही जाम
- दिनभर जाम से जूझते रहे शहर के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी शहर जाम से हांफता रहा। सुबह से लेकर शाम तक रुक रुककर लगे जाम से हर कोई परेशान दिखा। शाम के समय शादियों में शामिल होने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

रविवार से सहालग शुरू हो गए हैं। इसके कारण एक बार फिर जाम ने शहर के लोगों को परेशानी में डाल दिया है। सोमवार को भी सुबह से ही शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर के समय तो आलम यह था कि शहर में गढ़ दिल्ली रोड पर भयंकर जाम लग गया। दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान तक और गढ़ की ओर अतरपुरा चौपला पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मेरठ तिराहा, तहसील चौपला और बुलंदशहर रोड पर भी वाहनों की कतार लगी रही। मेरठ रोड स्थित फ्लाई ओवर पर भी वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। शाम के समय शादियों मेें जाने वाले लोग काफी परेशान दिखायी दिए। शहर पार करने में लोगों को घंटों का समय लग गया। यातायात पुलिस इस दौरान असहाय नजर आई। यातायात प्रभारी सुधीर मलिक का कहना है कि शादियों के सीजन में वाहनों की अधिकता के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इससे निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed