फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अब झूठे मुकद्मों में नहीं फंसा सकेंगे बिजली कर्मी

अब झूठे मुकद्मों में नहीं फंसा सकेंगे बिजली कर्मी

Sun, 07 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अब झूठे मुकद्मों में नहीं फंसा सकेंगे बिजली कर्मी
अब झूठे मुकदमों में नहीं फंसा सकेंगे बिजली कर्मी
विज्ञापन

- छापेमारी की वीडियोग्राफी कर यूपीपीसीएल के एप्लीकेशन पर ऑनलाइन करनी होगी अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बिजली निगम के अफसर अब उपभोक्ताओं को बिजली चोरी के फर्जी मुकदमों में नहीं फंसा सकेंगे। इस आरोप से बचने के लिए अब छापेमारी की वीडियोग्राफी कर यूपीपीसीएल एनफोर्समेंट एप्लीकेशन पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।
राजस्व वसूली को लेकर इन दिनों निगम अफसर गंभीर हैं। लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली चोरों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। मगर, आए दिन उपभोक्ता निगम कर्मियों पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते रहते हैं।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात पाने को अब पावर कारपोरेशन ने अलग रास्ता निकाला है। अब अधिकारी व कर्मचारी जो भी विद्युत चोरी की चेकिंग करने जाएगा, वह मौके की वीडियो और फोटोग्राफी करेगा तथा दोनों को मौके पर ही निगम के ऑनलाइन सिस्टम लाइव सॉफ्टवेयर पर अपलोड करेगा। इससे मौके की लोकेशन भी आ जाएगी, जितने किलोवाट की चोरी मिलेगी उसमें कोई मिलीभगत नहीं होगी। वरन उतने का ही जुर्माना देना होगा। वहीं मौके पर ही चेकिंग रिपोर्ट भी भरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि बिजली चोरी पर कार्रवाई की वीडियो को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इस संबंध में कर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed