फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीजन की सबसे गर्म रही बृहस्पतिवार की रात

सीजन की सबसे गर्म रही बृहस्पतिवार की रात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीजन की सबसे गर्म रही बृहस्पतिवार की रात
सीजन की सबसे गर्म रही बृहस्पतिवार की रात
विज्ञापन


हापुड़। इस सीजन की अभी तक की सबसे गर्म रात बृहस्पतिवार की रही। इस दौरान 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूटते रहे। गर्मी के साथ भयंकर उमस ने भी लोगों को परेशान किए रखा। वहीं दिन में भी लू के थपेड़ों और 42 डिग्री तापमान ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर किया।
शुक्रवार को दोपहर में 12 बजते ही तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में जलन पैदा करने वाली गर्मी बनने से लोग परेशान हो उठे। इसके साथ ही लू के थपेड़े और सख्त हो गए। इस सीजन में अभी तक रात का अधिकत तापमान 27 डिग्री तक ही पहुंच रहा था।
विज्ञापन

लेकिन बृहस्पतिवार को रात के समय अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में लोगों को उमस और गर्मी से रातभर परेशान होना पड़ा। उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से आद्रता में कमी के कारण लू का प्रकोप अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गर्मी में यह बरतें एहतियात-
*बाहर निकलने पर नाक और सिर पर कपड़ा लपेट लें।
*चेहरे पर सन स्क्रीन लगा सकते हैं।
*सुबह और शाम जरूर नहाएं।
*पानी पीकर ही घर के बाहर निकलें, बाहर भी पानी पीते रहें।
*हल्का और सादा खाना खाएं, जिससे जल्दी से पच जाए।
*नींबू, नमक पानी का घोल पीते रहें, जिससे शरीर में पोटैशियम सोडियम न घटे।

फोटो संख्या--06

गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज, अस्पतालों में उमड़ी भीड़
हापुड़। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही डायरिया से पीड़ित मरीजों की भीड़ अस्पतालों में उमड़ने लगी है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी फुल चल रही हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
फिजिशियन डा. गौरव मित्तल का कहना है कि तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के साथ ही डायरिया और एलर्जी के मरीजों की तादात बढ़ रही है। डायरिया होने पर मरीज को तेज उल्टी और दस्त होते हैं। इस बीमारी में मरीज के शरीर में पानी की कमी हो जाती है, कई बार लापरवाही बरतने पर जान तक चली जाती है।
गर्मी के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पतालों की ओपीडी मरीजों से फुल चल रही हैं। अधिकांश में रोग गर्मी से संबंधित मिल रहे हैं।

-गर्मियों में फैल रही हैं यह बीमारी-
- गर्मी बढने से डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ा है।
- तेज धूप के कारण बढ़ रही स्क्रीन संबंधी बीमारी।
- एलर्जी के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी।
- हीट स्ट्रॉक का खतरा भी स्वास्थ्य पर पड़ रहा भारी।
- आई फ्लू के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी।

गर्मी से मिलेगी राहत, बूंदाबांदी के बाद गिरेगा पारा
12 और 13 मई को आंधी के साथ हो सकती है बूंदाबांदी
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 और 13 मई को तेज हवा चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आंधी-तूफान और हल्की बारिश के कारण अगले एक हफ्ते मौसम में नरमी देखी जा सकती है। एक हफ्ते तक तापमान में चार से लेकर पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को दोपहर बाद बादल छाए रहे। हालांकि तापमान में कमी नहीं हुई।

करीब 15 दिनों से 40 डिग्री के आसपास है। लू का प्रकोप चल रहा है। दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 मई को तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। 12 और 13 मई को आंधी आने और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। 14 मई को तापमान 38 डिग्री पहुंच सकता है।
आगामी सात दिन का अनुमानित तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
11 मई 41 27
12 मई 41 26
13 मई 41 26
14 मई 38 25
15 मई 38 26
16 मई 39 25
17 मई 39 25
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed