{"_id":"5ccb4538bdec22073706b9b1","slug":"131556825400-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग महिला ने आत्मदाह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग महिला ने आत्मदाह किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से तंग महिला ने आत्मदाह किया
हापुड़। बीमारी से परेशान हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आत्मदाह कर लिया। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का विवाह करीब पांच साल पहले हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। जो पिछले कई सालों से बीमारी से परेशान थी। परिजनों ने महिला का हापुड़, मेरठ समेत दिल्ली के भी कई अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हो सका। जिसके चलते महिला मानसिक रूप से भी परेशान हो गई। बुधवार की देर रात महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। महिला की चीख सुनकर परिजन पहुंचे। जो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मृतका के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बृहस्पतिवार की सुबह मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।