{"_id":"5c798b00bdec224e364fb1d0","slug":"131551469312-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन करेगी भाकियू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन करेगी भाकियू
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू की मासिक पंचायत में बकाया गन्ना भुगतान न होने पर एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहीं पावर कॉरपोरेशन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने की मांग की गई।
सिंभावली में शुगर मिल गेट पर शुक्रवार को भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव प्रधान चमन सिंह और संचालन तहसील अध्यक्ष श्यामसुंदर त्यागी ने किया। पंचायत में मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा और मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी ने कहा कि जनवरी माह में प्रशासन और मिल प्रबंधन द्वारा फरवरी में बकाया गन्ना भुगतान करने का आश्वासन भाकियू और किसानों को दिया गया था, लेकिन फरवरी माह बीतने के बाद भी बकाया भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान न होने की दशा में 15 मार्च से एक बार फिर भाकियू शुगर मिलों समेत जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमानत अली और जिला उपाध्यक्ष नीरज तोमर ने कहा कि जनपद की दोनों शुगर मिलों पर वर्तमान पेराई सत्र का भी करीब पांच सौ करोड़ रुपया गन्ना भुगतान बाकी है। महिला जिलाध्यक्ष बबली सिंह और जिला महामंत्री ममता शर्मा ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा किसानों और आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिल जमा न होने के बहाने फर्जी बिजली चोरी की रिपोर्ट किसानों के खिलाफ दर्ज कराई जा रही है। वहीं पुरानी जर्जर लाइनों के तार और कम क्षमता के ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। नए कनेक्शन लेने में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और संयोजक कैप्टन राजेश चौधरी ने कहा कि इस समय गेहूं , सरसों समेत अन्य फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है। लेकिन रजवाहों में पानी नहीं आने से किसान को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस मौके पर जिला महासचिव दिनेश त्यागी, महिला तहसील अध्यक्ष नीलम देवी, चौधरी धर्मपाल सिंह, छोटे सिंह, बिल्लू त्यागी, सुनील त्यागी, कुंवरपाल गुर्जर, ओमकरण सिंह, बबलू सिंह, शाहिद खां, संदीप शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेे।