फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सिर्फ हापुड़ के कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री का संवाद महत्वपूर्ण-अश्वनी त्यागी

सिर्फ हापुड़ के कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री का संवाद महत्वपूर्ण-अश्वनी त्यागी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ हापुड़ के कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री का संवाद महत्वपूर्ण-अश्वनी त्यागी
सिर्फ हापुड़ के कार्यकर्ता से पीएम का संवाद महत्वपूर्ण : अश्वनी त्यागी
विज्ञापन


हापुड़। महा संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समूचे उत्तर प्रदेश में सिर्फ हापुड़ के एक कार्यकर्ता महेश तोमर से सीधा संवाद किया। इसे राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने प्रधानमंत्री के महा संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद कहा कि देशभर में आज इस कार्यक्रम को करोड़ों भाजपाइयों तथा लोगों ने टीवी पर देखा है। इससे कार्यकर्ता बेहद खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि समूचे उत्तर प्रदेश में सिर्फ हापुड़ के कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री ने सीधे संवाद कर संकेत दे दिया है कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महा संवाद कर कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया है। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री और महा संवाद कार्यक्रम प्रभारी मोहित बेनीवाल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में भाजपा के 277 मंडलों में इस कार्यक्रम को स्क्रीन के माध्यम से लाखों कार्यकर्ताओं ने देखा।
प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न प्रदेशों के कार्यकर्ताओं से बृहस्पतिवार दोपहर को सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम में समूचे उत्तर प्रदेश से सिर्फ हापुड़ शहर के एक कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री का सीधा संवाद होना तय किया गया था। हालांकि देशभर में भाजपा ने सभी नगर और देहात मंडलों में टीवी स्क्रीन पर इस कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था की थी।

भाजपा के जिला प्रभारी संजीव सिक्का ने कहा कि प्रधानमंत्री के महा संवाद कार्यक्रम में बड़ी तादात में महिला पुरुष कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर यह दर्शा दिया है कि भाजपा संगठन काफी मजबूत है तथा सभी एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed