फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हापुड़ जिले की सीमा के विस्तार पर लखनऊ में आज होगी चर्चा

हापुड़ जिले की सीमा के विस्तार पर लखनऊ में आज होगी चर्चा

Fri, 29 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ जिले की सीमा के विस्तार  पर लखनऊ में आज होगी चर्चा
हापुड़ जिले की सीमा के विस्तार
विज्ञापन

पर लखनऊ में आज होगी चर्चा

हापुड़। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयनाथ यादव शुक्रवार को लखनऊ में पश्चिमी जिलों को लेकर आयोजित अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में हापुड़ जिले के विस्तार का मुद्दा भी उठेगा।
हापुड़ जिला बनने के बाद से ही जिले की सीमा का विस्तार किए जाने की मांग उठती रही है। क्योंकि हापुड़ जिले की एक सीमा मसूरी गंग नहर से लेकर गढ़ गंगा तक है जबकि दूसरी सीमा मेरठ रोड पर नगर पालिका परिषद की सीमा के समाप्त होने के साथ ही समाप्त हो जाती है। उधर बुलंदशहर रोड पर ही मध्य गंगनहर पार करने के बाद ही हापुड़ जिले की सीमा गुलावठी के पास समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन

यही कारण है कि हापुड़ जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक डा. एसके कौशिक जिले की सीमा का विस्तार किए जाने की मांग को लेकर कई बार शासन को पत्र लिख चुके हैं। इतना ही नहीं यहां तैनात रहे जिलाधिकारी अजय यादव के कार्यकाल में फाइल तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन उनके तबादला होने के बाद किसी भी अधिकारी इस मामले में रुचि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ रोड पर हापुड़ जिले की सीमा के निकटवर्ती गांव धीरखेड़ा, नया गांव, पंाची, कैली, कूड़ी, कबट्टा, अतराड़ा, रजपुरा आदि गांवों के लोग तथा धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी भी कई बार इस मांग को उठा चुके हैं।

आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष सोनू चुग, मंत्री अभिषेक मित्तल, कोषाध्यक्ष शांतनु, पूर्व अध्यक्ष अशोक छारिया और मनोज गुप्ता आदि का कहना है कि जब धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को बिजली हापुड़ से मिलती है। इतना ही नहीं आयकर, जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और प्राधिकरण का विकास शुल्क भी हापुड़ में देना होता है। इसलिए वे लोग बार बार मांग करते हैं कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को हापुड़ जिले में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed