{"_id":"5aeca2094f1c1b3b0a8b82ca","slug":"131525457417-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब दस करोड़ की लागत से पाटे जाएंगे शहर के बड़े नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब दस करोड़ की लागत से पाटे जाएंगे शहर के बड़े नाले
Updated Fri, 04 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस करोड़ की लागत से पाटे जाएंगे शहर के बड़े नाले
हापुड़। शहर में जगह-जगह खुले पड़े नालों को अब पाटकर उन्हें बंद कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद करीब दस करोड़ की लागत से शहर में इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
शहर के प्रमुख नालों में दिल्ली रोड, अतरपुरा चौपला, गुली नाला, सिकंदरगेट नाला व मेरठ रोड नाले हैं। इनमें से अधिकतर नाले खुले हैं। इन नालों के खुले होने से इनमें गंदगी तो होती ही हैं, लोगों को बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। खुले पड़े नालों में आए दिन गिरकर लोग और पशु भी घायल होते रहते हैं। बाजारों या मोहल्लों में लोगों ने अपने स्तर से नालों को पाट रखा है।
इन समस्याओं के मद्देनजर नगर पालिका ने शहर के बड़े नालों को पाटने की योजना बनाई है। इस कार्य पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव के तहत नालों को पट्टियों के माध्यम से ढका जाएगा। इन पट्टियों को सफाई के दौरान हटाया जा सकेगा। इसके अलावा ये पट्टियां देखने में भी आकर्षक होंगी। ऐसे में शहर में गंदगी दूर होने के साथ इसे स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकेगा। इस प्रस्ताव को पास कराने के लिए जल्द ही विधायक विजयपाल आढ़ती व नगर चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत लखनऊ जाकर नगर विकास मंत्री से मिलेंगे। ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि नालों को पाटने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।