फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   125 crore of amrit yojna fail

Hapur News: पालिका को नहीं मिली जमीन, 125 करोड़ की अमृत योजना पर ब्रेक

Fri, 04 Aug 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 04 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
125 crore of amrit yojna fail
हापुड़। शहर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 125 करोड़ की अमृत योजना फेज 2 नगर पालिका और क्षेत्रीय अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण परवान नहीं चढ़ सकी है। नगर पालिका द्वारा जमीन उपलब्ध न कराने के कारण शासन ने स्वीकृत धनराशि को रोक दिया है।
विज्ञापन


जल निगम द्वारा हापुड़ पुनर्गठन अमृत योजना 2.0 ट्रेंच के अंतर्गत हापुड़ शहर में चार ओवरहेड टैंक, छह भूमिगत टैंक का निर्माण व 17 नलकूप लगाए जाने थे। इस कार्य के लिए जल निगम को 125 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके थे। इसके लिए नगर पालिका को शहर में नलकूप और ओवरहेड टैंक के लिए जमीन तलाश करनी थी। जल निगम के बार-बार पत्राचार के बाद भी निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। पेयजल पुर्नगठन योजना फेज-1 में न्यू शिवपुरी, त्यागी, नगर पक्का बाग, कविनगर, पन्नापुरी, प्रेमपुरा, इंद्रलोक, कृष्णा नगर, शास्त्री नगर, भगवती गंज, कोटला यूसुफ, गोपीपुरा, नूरबफान, नबी करीम, कासिमपुरा, गांधी गंज, भीमनगर, भंडापट्टी, निवाजीपुरा, आवास विकास कॉलोनी, सोटावाली में कुल 11 नलकूप, तीन ओवरहेड टैंक, चार भूमिगत जलाशय का निर्माण होना है।
विज्ञापन


जबकि अमृत योजना पार्ट-2 में लज्जापुरी, शिव गांधी, चमरी, आदर्श नगर कॉलोनी, राजीव विहार, कलक्टर गंज, शिवगढ़ी, मजीदपुरा, त्रिलोकपुरम, रफीकनगर, आदर्श नगर, चंद्रलोक कॉलोनी में कुल छह नलकूप, एक ओवरहेड टैंक, दो भूमिगत जलाशय का निर्माण किया जाना है। वहीं योजना के अंतर्गत जर्जर हो चुकी 85 किलोमीटर पुरानी पाइप लाइन को बदला जाना है। अभी तक एक कनेक्शन पर औसतन 60 लीटर पानी मिलता है, नलकूप लगने और ओवरहेड टैंक बनने के बाद इसकी क्षमता दोगुना हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन






अधिकारियों ने नहीं दिखाई गंभीरता

इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों द्वारा कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को पत्राचार किया। डीएम को भी अवगत कराया गया है। लेकिन पालिका ने इसमें रुची नहीं ली है, जिसके कारण करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका। अब शासन द्वारा योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को रोक दिया है। हालांकि नगर पालिका के अधिकारियों का दावा था कि योजना के अंतर्गत चमरी, शिवपुरी, शिवगढ़ी, निवाजीपुरा, मोती कॉलोनी, राजीव विहार में भूमि को चिन्हित कर लिया गया था। लेकिन यह परियोजना को पूरा करने के लिए नाकाफी थी।




कोट -
जल निगम के सहायक अभियंता नसीम अहमद ने बताया कि फिलहाल परियोजना को शासन से होल्ड करने के आदेश प्राप्त हुए हैं, भविष्य में जमीन मिलती है तो इस ओर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed