{"_id":"5ccc9022bdec22074909ed06","slug":"121556910114-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 274 गांवों में 30 करोड़ रुपये की लागत से डाले जाएंगे ए.बी वायर-एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 274 गांवों में 30 करोड़ रुपये की लागत से डाले जाएंगे ए.बी वायर-एमडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 274 गांवों में 30 करोड़ रुपये की लागत से डाले जाएंगे एबी वायर
हापुड़। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा कि लाइन लॉस रोकने के लिए जिले के 274 गांवों को एबी वायर डालने के लिए चिन्हित किया गया है। इस पर 30 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसके लिए पैसा आवंटित किया जा चुका है।
एमडी आशुतोष निरंजन शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत हर घर तक बिजली आपूर्ति पहुंचाई गई है। गांवों में विद्युत मीटर लगवा दिए गए हैं, लेकिन नंगे तारों के कारण लाइन लॉस बढ़ता जा रहा है। इस समस्या से निजात के लिए गांवों में एबी वायर डालने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिन गांवों की आबादी एक हजार तक है, उस गांव में दो किलोमीटर वायर डाला जाएगा। जिन गांवों की आबादी दो हजार से अधिक है वहां, चार किलोमीटर वायर डाला जाएगा। जिले में लाइन लॉस 25 फीसदी तक चल रहा है, जिससे निगम को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की इस योजना के तहत जिले के 274 गांवों को चिन्हित किया गया है। इसमें गढ़ के 146, हापुड़ के 33, पिलखुवा के 95 गांव शामिल हैं। उसके बाद एमडी आशुतोष निरंजन ने अतराड़ा बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। इससे वहां कार्यरत कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। मशीनों की स्थिति और रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की गई।
निरीक्षण के दौरान कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिलों में जुड़कर आ रही लाखों रुपये की बकाएदारी से राहत दिलाने की मांग उठाई। एमडी ने यह मामला शासन तक पहुंचाने और जल्द किसानों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों को काफी सराहा गया।
इस दौरान सौभाग्य योजना के एसई आईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य, अधिशासी अभियंता पीके गौतम, एसडीओ राजीव कुमार समेत तमाम जेई, एसडीओ मौजूद रहे।