फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन


हापुड़। सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगों ने युवक और उसके परिजनों से एक लाख रुपये की रकम ठग ली। पीड़ित पक्ष ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हापुड़ थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह को शिकायती पत्र दिया है, जिसका कहना है कि वह ई रिक्शा चलाता है। उसका 21 साल का बेटा सचिन सरकारी नौकरी के लिए काफी समय से तैयारी कर रहा है। सचिन ने वर्ष 2017 में डाक विभाग में निकली वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। विजय ने बताया कि फार्म भरने के करीब एक महीने बाद उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया, जिसने खुद को सरकारी विभाग में अधिकारी बताते हुए बेटे की नौकरी लगवाने की बात कही। बताया कि उसके कुछ दिन बाद एक दूसरे युवक का कॉल आया, जिसने बेटे के पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत शैक्षिक दस्तावेजों की छाया प्रति की मांग करते हुए एक बैंक खाता भी बताया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि ठगों ने एक साल में अलग-अलग बैंक खातों में उससे एक लाख तीस हजार रुपये की रकम ठग ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके बेटे का बैंक खाता भी पूछकर उसका दुरुपयोग किया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed