फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भूत प्रेत का भय दिखा तांत्रिक ने साढ़े तीन लाख ठगे

भूत प्रेत का भय दिखा तांत्रिक ने साढ़े तीन लाख ठगे

Thu, 06 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भूत प्रेत का भय दिखा तांत्रिक ने साढ़े तीन लाख ठगे
भूत प्रेत का भय दिखा तांत्रिक ने साढ़े तीन लाख ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव नवादा कला में किसान की पत्नी पर भूत प्रेत के साए का भय दिखाकर तांत्रिक ने साढ़े तीन लाख की रकम ठग ली। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने आईजी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा कलां निवासी किसान अमर सिंह ने आईजी मेरठ को शिकायती पत्र भेजा है, जिसका कहना है कि उसकी पत्नी को कई वर्षों से दौरे पड़ते हैं, जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा है। उपचार कराने के बाद भी उसकी पत्नी को कोई फायदा नहीं हो सका। इसी बीच उसे जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव लाड़पुर निवासी एक व्यक्ति हरोड़ा मोड़ पर मिला, जिसने बताया कि वह तंत्र क्रिया का जानकार है। जो उसकी पत्नी को पूरी तरह ठीक कर सकता है। पत्नी की बीमारी दूर होने के चक्कर में वह उसके झांसे में आ गया। दसके बाद आरोपी उसके घर आया और उसने उसकी पत्नी और घर पर भूत-प्रेत का साया बताते हुए तंत्र क्रिया कर दूर करने का उपाय बताया। अमर सिंह का कहना है कि कई साल तक तंत्र क्रिया करने के नाम पर आरोपी ने कई बार में उससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये की रकम ठग ली। इसके बाद भी उसकी पत्नी के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ा। जिसके चलते उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी और उसके परिजनों ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में उसने बुलंदशहर और सिंभावली पुलिस को भी तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। दसके चलते आरोपी के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने आईजी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं इंस्पेक्टर सिंभावली दीक्षित त्यागी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed