{"_id":"5c058709bdec22419f5c24bb","slug":"121543866121-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने तीसरे दिन कई जगह पदयात्रा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने तीसरे दिन कई जगह पदयात्रा की
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने तीसरे दिन भी कई जगह की पदयात्रा
गढ़मुक्तेश्वर। बापू के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही भाजपा की पदयात्रा के तीसरे दिन भी सैकड़ों की भीड़ जुटी, जिसका कई स्थानों पर स्वागत हुआ। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को तीसरे दिन भी भाजपा की पदयात्रा निकली। गंगा में डुबकी लगाने के बाद गुरुकुल संस्थापक स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेकर क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक के नेतृत्व में पदयात्रा की गई, जिसमें सैकड़ों की भीड़ जुटी। पूठ से प्रारंभ हुई पदयात्रा नवादा, शकरटीला, क्रियावली से होकर रहरवा में संपन्न हुई, जहां रात्रि विश्राम कर विधायक द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विधायक ने बताया कि पदयात्रा के तहत मंगलवार को गांव भद्स्याना में जन समस्या सुनने के बाद कई गांवों में भ्रमण कर रात्रि विश्राम पावटी गांव में होगा। विहिप जिलाध्यक्ष महेश आर्य, रामौतार, दिनेश तोमर, मुकुल त्यागी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।