{"_id":"5bd60146bdec226d0679caca","slug":"121540751686-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसद के आवास पर रखा उपवास, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसद के आवास पर रखा उपवास, धरना
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसद के आवास पर रखा उपवास
हापुउ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर शिक्षक व राज्य कर्मचारियों ने मेरठ में क्षेत्रीय सांसद के आवास पर उपवास व धरना प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन को बहाल कराने की मांग उठाई।
मंच के जिलाध्यक्ष डा. अरुण कुमार हूण ने बताया कि पेंशन सरकारी कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का सहारा होती है, लेकिन सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को खत्म कर दिया है, नई पेंशन योजना से सरकारी कर्मियों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। सेवानिवृत्त होने के बाद जीविका चलाने को उन्हें कोई सहारा नहीं मिलेगा। इस मामले में शिक्षक व राज्य कर्मचारियों ने रविवार को क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर, पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने की मांग उठाई।
मौके पर डा. अरुण, मुनीराम, संदीप, राघवेंद्र, नौशाद अली, आश मोहम्मद, नासिर, सुधीर मलिक, निवेदिता मलिक, डा. अंशु उज्जवल, नंदिता वैध, देवमनी, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।