फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को दबोचा, जिनके कब्जे से बाबूगढ़ क्षेत्र से लूटा गए मिनी ट्रक समेत तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

गढ़ पुलिस और एसओजी टीम शनिवार की रात को गढ़-मेरठ रोड पर हिरनपुरा चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी, जिसने मुखबिर की सूचना पर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर नेशनल हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर उसमें सवार चार लोगों को दबोच लिया, हालांकि दो लोग ट्रक से कूदकर पास के जंगल में छिपकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों में पिंटू पिलखुवा, जगत दादरी, कमल दौराला और आरिफ डासना शामिल हैं, जिन्होंने अपने फरार साथियों के नाम नवीन खरखौदा और आनंद ब्रह्मपुरी मेरठ बताए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूसों समेत एक मिनी ट्रक भी बरामद हुआ है, जिसे दो अगस्त की रात को बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर के जंगल से 28 केन दूध समेत लूटा गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मिनी ट्रक को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मुरादाबाद में बिक्री करने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed