फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पालिका बोर्ड की पहली मीटिंग आज

पालिका बोर्ड की पहली मीटिंग आज

Fri, 05 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की पहली मीटिंग आज
पालिका बोर्ड की पहली बैठक आज
विज्ञापन

- गंगानगरी के सुंदरीकरण में चार चांद लगाने वाले कामों पर खास फोकस रहेगा
- जनहित से जुड़े विकास के प्रस्तावों पर भी मोहर लगेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पालिका बोर्ड की शनिवार होने वाली पहली बैठक में गंगानगरी के सुंदरीकरण में चार चांद लगाने वाले कामों पर खास फोकस रहेगा, जबकि जनहित से जुड़े विकास के प्रस्तावों पर भी मोहर लगेगी।
गढ़ में नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड की पहली बैठक में अपने वार्डों से जुड़ीं समस्याओं को उठा उनका निस्तारण कराने का मौका मिलने से नवनिर्वाचित सदस्यों में खासा उत्साह बना हुआ है। सदस्यों को भेजे गए एजेंडे में यूं तो कुल 54 प्रस्ताव शामिल हैं, लेकिन विशेष फोकस गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी के सुंदरीकरण सहित जनहित से जुड़े विकास कार्यों पर केंद्रित रहना है। बैठक में खादर मेले को जाने वाली रोड के प्रवेश वाले स्थान पर चौपला में शिवगंगा गेट और ब्रजघाट के बलवापुर तिराहे पर पौराणिक गंगा गेट के प्रस्ताव पर मोहर लगनी है। इसके अलावा मीरा रेती से होकर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने हाईवे को जोड़ने वाली महमाई रोड और संत रविदास चौक से स्याना चौपला पर हाईवे को जाने वाली ठंडी सड़क का चौड़ीकरण, चौपला के शहीद पार्क, अंबेडकर पार्क, गढ़ में सुभाष पार्क का सुंदरीकरण, ब्रजघाट तीर्थनगरी समेत गंगा किनारे को पूरी तरह क्लीन और ग्रीन बनाने, अंतिम संस्कार वाहन, श्मशान घाट के दाह संस्कार स्थल पर आने वालों को धूप और बारिश से बचाव के लिए बड़े शामियाने समेत डेढ़ सौ कुर्सी खरीदने, रेलवे स्टेशन के पास गरीब-निराश्रितों के ठहराव को रैन बसेरा बनवाने जैसे प्रस्ताव भी प्राथमिकता के आधार पर मंजूर कराए जाने हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन सोना सिंह का कहना है कि बैठक में गंगानगरी के सुंदरीकरण बढ़ाने को किए जाने वाले कामों सहित जनहित और विकास से जुड़े सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से मंजूर कर लिए जाएंगे, क्योंकि बोर्ड के सभी सदस्य विकास और जनहित से जुड़े कामों पर पूरी तरह एकमत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed