फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   12 teacher absent, salary deduct

Hapur News: 12 गैरहाजिर शिक्षकों का काटा वेतन

Wed, 19 Apr 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Apr 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
12 teacher absent, salary deduct
हापुड़। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, बिना अनुमति छुट्टी मना रहे हैं। बीएसए, खंड और नगर शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण कर, 12 शिक्षकों को अनुपस्थित पाया, इनका एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया गया है, अब सिर्फ पांच घंटे ही पढ़ाई हो रही है। इसमें भी शिक्षक स्कूल जाना मुनासिब नहीं समझ रहे। जबकि उनके वेतन पर करोड़ों रुपये हर महीने खर्च हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

34 स्कूलों का निरीक्षण किया गया, इसमें 12 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जानकारी करने पर पता चला कि इन शिक्षकों ने छुट्टी की कोई अनुमति नहीं ली है। हापुड़ के अधिकांश स्कूलों में यही खेल होता है। जिस दिन अधिकारी निरीक्षण करते हैं, उस दिन उनकी लापरवाही पकड़ी जाती है। लेकिन एक दिन का वेतन काटकर कार्रवाई पूरी कर दी जाती है। आरोप यह भी लगते हैं कि जिन शिक्षकों का वेतन काटने का आदेश होता है, वेतन बनने के दौरान उसमें कोई कटौती नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी गई है, एक दिन का वेतन भी काटा है। भविष्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed